रामपुर शाहबाद

या हुसैन-या हुसैन की सदाएं गूंजती रही इमाम हुसैन की शहादत में मनाया गया मुहर्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद : रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मुहर्रम की दस तारीख के मौके पर नवासा-ए-रसूल शहीद हुए इमाम हुसैन,की शहादत की याद में इमामबाड़ों से लेकर घरों तक में फातेहा दुरूद की गए तिलावत की गई। इस मौके पर जगह-जगह लंगर तथा सबील भी किया गया।मुहर्रम का जुलूस भी निकालने गया मुहर्रम निकालते समय या हुसैन-या हुसैन की सदाएं फ़िज़ाओं में गूंजती रही।सभी मुहर्रम कोतवाली पर पहुंचे। सभी मुहर्रम एक कतार में कस्बे के बजरंग चौक से बरवालान होते हुए वापस मोहल्ला ज़िलेदरान पहुंचे और वहीं पर मुहर्रम का जुलूस समाप्त हो गया।एडीएम प्रशासन ने भी नगर का भ्रमण किया, इस दौरान क्षेत्राधिकार हर्षिता सिंह ने नगर क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस का निरीक्षण किया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत पूरे समय जुलूस के साथ रहे, उप निरीक्षक आदेश कुमार उप निरीक्षक राजीव कुमार आरक्षी अमित सिंह आरक्षी मुकुल चौधरी महिला आरक्षित सुधा देवी आरक्षी पिंटू सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर मुस्तेद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button