शामली

गंगारामपुर मार्ग पर मिटटी से भरे टैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मोत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। शनिवार को अवैध मिटटी खनन करके आ रहे टैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनो ने बताया कि मृतका अपने देवर से साथ बाइक से अलीनगर ,झिंझाना लौट रही थी।
चौसाना चौकी के गंगारामपुर खेडकी मार्ग पर एक मिटटी से भरे टैक्टर-ट्राली ने तेज रफ्तार व लापरवाही के साथ चलाकर बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी।टक्कर लगने के से बाइक सवार विनोद व सुनीता गिर गई। ट्राली के पहिए के नीचे आने से सुनीता की मोके पर ही मौत हो गई,जबकि विनोद सुरक्षित रहे। पीडितो की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी पाकर मृतका के अन्य परिजन पुलिस चौकी पहुॅचें और पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई। पुलिस ने मृतका सुनीता के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही मृतका के देवर विनोद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
चौसाना मे धडल्ले से दौडते मिटटी के डम्पर
चौसाना। पुलिस की लापरवाही से क्षैत्र मे मिटटी खनन धडल्ले से हो रहा है। जिस पर चौसाना पुलिस लगाम नही लगा पा रही है। बेरोकटोक दौडते मिटटी से भर डम्पर लापरवाही व तेज गति के साथ ादौडते है और लोगो को कुचल रहे है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button