धनबाद

बाघमारा में डालसा ने लगाया जागरूकता शिविर, लाभुकों के बीच किया परिसम्पत्तियों का वितरण

संतोष कुमार दे
एनपीटी ब्यूरो, धनबाद (झा०खं० ), जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रविवार को बाघमारा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में आम लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायिक पदाधिकारी सुरेश उरांव एंव पैनल अधिवक्ता केएल ठाकुर ने डालसा के मुख्य उद्देश्यों का विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि आम जनता को न्याय व कानूनी सहायता देने के लिए डालसा हमेशा तत्पर है। पैनल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को बढ़िया वकील उपलब्ध कराने के साथ साथ हक व इंसाफ दिलाने का काम किया जाता है। आज बहुत कम लोगो को मालूम है की क्रिमिनल एक्ट में कुछ तब्दीली की गई है। गरीब असहाय लोगों पर कोई केस दर्ज हो जाए और वो वकील की फीस देने में असमर्थ है तो पीड़ित को सरकारी वकील उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इससे पूर्व शिविर का उदघाटन बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव, बाघमारा प्रमुख गीता देवी, सांसद प्रतिनिधि गौतम गोप ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 12 पीएम आवास योजना की स्वीकृति पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड 11, दो दिव्यांग को वैशाखी, ट्राई साईकिल दिया गया। मौके पर बीडीओ लक्ष्मण यादव, सांसद प्रतिनिधि गौतम गोप, प्रखंड प्रमुख गीता देवी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ नवी हुसैन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तरूण कुमार, नाजिर उपेन्द्र टुडू जनसेवक प्रेमलता सिंह, बीपीओ दीपक कुमार रवानी सहित कई विभाग के अधिकारी व अन्य मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button