अमरोहा

नए राशन कार्ड बनाने और कटे यूनिट बढ़ाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा। नगर में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए नए राशन कार्ड बनाए जाने तथा बिना सूचना कटे यूनिट पुनः बढ़ाने की मांग को लेकर एप्पल क्लब फाउंडेशन ने उप जिलाधिकारी सदर तहसील को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार निवास करते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। अधिकांश परिवारों में सदस्यों की संख्या अधिक है, जबकि आय का साधन केवल एक व्यक्ति तक सीमित है। बावजूद इसके कई पात्र परिवारों के पास आज तक राशन कार्ड नहीं है, जिससे वे सरकारी खाद्यान्न और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।
फाउंडेशन ने यह भी आरोप लगाया कि कई परिवारों के राशन कार्ड में यूनिट बिना किसी पूर्व सूचना के कम कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त राशन नहीं मिल पा रहा है। संस्था ने प्रशासन से जनहित में ऐसे सभी पात्र परिवारों के नए राशन कार्ड शीघ्र बनवाने और जिन परिवारों के यूनिट घटाए गए हैं, उन्हें पुनः बढ़ाने की मांग की। संस्था ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर जरूरतमंद परिवारों को राहत देने की अपील की है। इस अवसर पर एप्पल क्लब फाउंडेशन अमरोहा के सदर कमर नक़वी, अशरफ अली, अफजल अहमद, खुर्शीद अनवर, मंसूर अहमद एडवोकेट, वारिस अली, सैफ सिद्दीकी एडवोकेट, गुफरान सिद्दीकी, शहजाद अहमद, वसीम हसन, जफर शाह खां, अनीस अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button