
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा /गोड्डा : मेहरमा थाना की पुलिस को सफलता मिली है। इस संबंध में सीडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि 09.07.2026 को दोपहर में पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि दो लड़का कट्टा एंव गोली के साथ पहाड़खंड बगीचा थाना मेहरमा अन्तर्गत में घुम रहा है तथा किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम जब पहाड़खंड बगीचा पहुंची तब दोनो लड़के पुलिस की गाड़ी को देखर एकाएक भागने लगे। पुलिस बल के सहयोग से एक लड़का को पकड़ा गया तथा दूसरा लड़का भाग गया। पकड़े गये लड़का के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त करते हुए विशाल कुमार यादव को विधिवत गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में मेहरमा थाना कांड संख्या-114/2026 सुसंगत धाराओं में दर्ज की गयी। अग्रतर अनुसंधान एवं छापामारी की जा रही है। छापेमारी दल में पु०अ०नि० सौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, मेहरमा थाना, पु०अ०नि० राजकिशोर शर्मा, मेहरमा थाना, स०अ०नि० राजेश कुमार पांडेय, मेहरमा थाना, स०अ०नि० सहदेव प्रसाद. मेहरमा थाना शामिल थे।



