साहेबगंज
एलआईसी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 70वां बीमा दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में आज 70वें बीमा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।सीनियर ब्रांच मैनेजर राजीव मिश्रा,शाखा अधिकारी,कर्मचारी,बीमा अभिकर्ता और बीमाधारकों ने दीप प्रज्वलित कर निगम गीत गाया, केक काटा और मिठाइयां बांटी गई।इस मौके पर वरीय शाखा प्रबंधक राजीव मिश्रा ने कहा कि देश के विकास में LIC का बहुत बड़ा योगदान है।विकास अधिकारी आर के दास ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा एलआईसी में निहित है,एलआईसी देश का सबसे बड़ा संगठन है।बीमा अधिकारी मिहिर कुमार ने कहा कि 70 वर्षों से लाइफ इंश्योरेंस कंपनी देश की सेवा में तत्पर है।अभिकर्ता संघ लियाफी के अध्यक्ष आनंद मोदी ने कहा कि देश को आर्थिक मजबूती एवं आधारभूत संरचना के विकास में एलआईसी का बहुत बड़ा योगदान है।वही मौके पर अभिषेक कुमार,अरुण यादव,प्रेम कुमार बेसरा,संतोष कुमार,गोपाल प्रसाद साह,विक्रम देव,विकास ओझा,सुबोध झा,एस लकड़ा,प्रियेंदु सुमन झा,लियाफी के सचिव शैलेंद्र कुमार ओझा,अंजुम शाहीन,राजेश प्रमाणिक सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


