बालाघाट

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगर आनंदम महोत्सव का भव्य आयोजन

बालाघाट में 10 दिनों तक चलेगा आनंद और उत्सव का महासंगम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0) : रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगर द्वारा शहरवासियों के लिए आनंदम महोत्सवद्ध नामक भव्य 10 दिवसीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को रोटरी क्लब द्वारा श्याम मॉल मे एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रेस वार्ता में रोटरी क्लब के प्रतिनिधि तपेश असाटी ने बताया कि यह महोत्सव 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आनंदम महोत्सव को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं जनसरोकारों से जुड़ा बनाने के लिए अनेक विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। तपेश असाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 दिसंबर को आनंदम महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मेले का भव्य शुभारंभमध्यप्रदेश शासन के खेल मंत्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। मंत्री सारंग के करकमलों से मेले का उद्घाटन होगा, जिसके साथ ही 10 दिवसीय उत्सव का औपचारिक आगाज किया जाएगा। महोत्सव के दौरान दिव्यांगजनों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें दिव्यांग प्रतिभागी नृत्य, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टैलेंट हंट कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बालाघाट जिले के कलाकारों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि बालाघाट जिले में नक्सलवाद के प्रभावी खात्मे को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिला पुलिस बल, कोबरा बटालियन, हॉक फोर्स सहित अन्य पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। आनंदम महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों और मनोरंजन से जुड़े अनेक आयोजन होंगे, जिससे शहरवासियों को वर्ष के अंत में एक यादगार अनुभव मिल सके। रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगर का उद्देश्य इस महोत्सव के माध्यम से समाजसेवा, प्रतिभा प्रोत्साहन और सकारात्मक संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। रोटरी क्लब ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस 10 दिवसीय आनंदम महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रमों का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button