बरेली

फार्म 6,7 और 8 से संबंधित आवेदनों की सूची उपलब्ध कराए जाने को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन                   

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय राय के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  दिनेश दद्दा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल आज जिला निर्वाचन अधिकारी से भेंट करने पहुँचा। शिष्टमंडल द्वारा फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 से संबंधित आवेदनों की सूची उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुपस्थिति में शिष्टमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी  प्रवीण जोहरी से भेंट कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
महानगर अध्यक्ष  दिनेश दद्दा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि जिन नागरिकों द्वारा फॉर्म-6, 7 एवं 8 भरकर जमा किए गए हैं, उनकी संपूर्ण सूची पार्टी को उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा अवैध वोट बनवाने का प्रयास किया गया, तो कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहमद जकी, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, महेश पंडित,रमेश श्रीवास्तव, हरीश कुमार, , आशीष, रुस्तम, , जाहिद अली, पीयूष पाटीदार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button