नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। एसपी ने परेड़ में टर्न-आउट, शारीरिक मुद्रा एवं अनुशासन, ड्रिल एवं परेड मूवमेंट तथा शारीरिक फिटनेस आदि का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की परेड का महोदय द्वारा उच्च मानकों के अनुसार बारीकी से निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा प्रशिक्षण संबंधी कमी को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन्स में स्थित विभिन्न शाखाओं में क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, कैन्टीन, कन्ट्रोल रुम, वर्दी स्टोर आदि का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं संसाधनों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। डायल-112 के पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर वाहनों की साफ-सफाई, संचार उपकरणों (वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब/मोबाइल) की कार्यशीलता एवं अन्य आपातकालीन उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। पीआरवी स्टॉफ को आमजन के प्रति संवेदनशील, संयमित एवं सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। त्वरित रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। डायल-112 की पीआरवी 2607 के कर्मचारियों द्वारा तत्परतापूर्वक त्वरित सहायता प्रदान कर जीवन बचाने एवं अन्य उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाने पर एसपी ने उन्हें 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। तदोपरान्त एसपी ने अर्दली रूम का आयोजन किया, रिजर्व पुलिस लाइन्स की विभिन्न मदों के रजिस्टरों का अवलोकन कर विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाहियों, शिकायतों तथा लम्बित पत्रावलियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया। परेड में शामिल पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं को सुनकर, अविलम्ब निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पाली सुनील कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चन्द्र व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।