बोकारो

एमडीए2026 की सफलता को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमार के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद नवाब के अध्यक्षता में एमडीए 2026 के सफ़ल क्रियान्वयन हेतु कसमार प्रखंड अंतर्गत सहिया, सहिया साथी एवं बी टी टी का प्रशिक्षण प्रथम पाली में एवं ए एन एम, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू को द्वितीय पाली में दिया गया। एमटीएस शैलेश ठाकुर ने एमडीए 2026 के विषय मे विस्तार से बताया। उपस्थित कर्मियों को कार्य ईमानदारी पूर्वक करने का निर्देश दिया गया। उपस्थित सहियाओं को प्रथम दिन दिनाँक 10/02/2026 को बूथ पर रहकर दवा खिलाना एवं दिनाँक 11/02/2026 से दिनाँक 25/02/2026 तक घर घर जाकर दवा खिलाने का निर्देश दिया गया। एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन ने उपस्थित सहियाओं को फैमिली रजिस्टर सही से भरने, उम्र अनुसार दवा का डोज एवं हाउस मार्किंग सही तरीके से करने का निर्देश दिया गया। दवा खिलाने के पश्चात उंगली में निशान लगाने को कहा गया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बंकिम चंद्र महतो ने उपस्थित सभी सहिया को सख्त निर्देश दिया कि दवा का सेवन अपने सामने ही लोगो को कराए। दवा का वितरण किसी भी स्थिति में न हो। एमपीडब्ल्यू प्रबीर मल्लिक ने भी बी डी बीमारियों के विषय मे सभी सहियाओं को अवगत कराया। द्वितीय पाली में प्रशिक्षण देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कसमार डॉ नवाब ने उपस्थित सभी पर्यवेक्षक, ए एन एम को बताया कि आप सभी प्रतिदिन दवा प्रशासको द्वारा किये जा रहे कार्य का पर्यवेक्षण कर प्रतिदिन ससमय रिपोर्ट देंगे। प्रशिक्षण को सफल बनाने में पीएमडब्लू राजेश ठाकुर, डीईओ कुशल जायसवाल, एमपीडब्ल्यू प्रबीर मल्लिक कुलदीप यादव, कविता कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button