ललितपुर
त्यौहारों को लेकर काफी संजीदा है ललितपुर पुलिस
एसपी ने फिर ली जूम मीटिंग, अधिनस्थों को दिये निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने गूगल मीट के जरिए जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना व शाखा प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून-व्यवस्था व आगामी त्यौहार के सम्बन्ध में जूम मीटिंग कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान का सफल क्रियान्वयन तथा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेन्टर, प्रमुख बाजार, धार्मिक स्थलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा जागरुकता के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। महिला संबंधी अपराध को प्राथमिकता देते हुये उनका समयबद्ध, उचित निस्तारण व आवश्यक कार्यवाही हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी को निर्देंशित किया। एण्टीरोमियों के तहत की जाने वाली कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी स्वयं समय-समय पर जाकर स्कूल कॉलेज, कोचिंग संस्थानों आदि सार्वजनिक स्थानों के बाहर घूम रहे शोहदों पर कार्यवाही व सुरक्षा एव कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत शारदीय नवरात्रि व आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी, झपटमारी के अपराधों से सम्बन्धित, विशेष अभियान चलाकर अपराधियों का सत्यापन करने व घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के साथ प्रभावी गश्त करने के लिए निर्देशित किया। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखकर निरोधात्मक कार्यवाही करने और अवैध विस्फोटक पदार्थों, अवैध शस्त्रों, अवैध शराब निर्माण व बिक्री, जुआ, सट्टा पर रोक लगाने के निर्देश दिये। वहीं थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी प्रतिदिन बिना नम्बर प्लेट वाहनों की प्रभावी चैकिंग कर दो व चार पहिया वाहनों व सवारी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, रोड़ पर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों, स्वामियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।