हजारीबाग
हजारीबाग नगर निगम चुनाव में झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी विकास राणा के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर झामुमो के समर्थित मेयर पद के प्रबल उम्मीदवार विकास राणा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को बंशीलाल चौक के समीप मंगल बाजार स्थित सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में किया गया। इस अवसर पर सिमरिया विधानसभा के प्रत्याशी मनोज चंद्रा, झामुमो के जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा तथा इजहार अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म नजर आया। कार्यक्रम के दौरान झामुमो के प्रवक्ता सतीश दास ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने विकास राणा को मेयर पद के लिए प्रत्याशी चुना है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास राणा जनसरोकार से जुड़े नेता हैं और नगर निगम में विकास कार्यों को गति देने की क्षमता रखते हैं।
वहीं नगर की नेत्री श्वेता दुबे ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जनता को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जैसे सफाई, जलापूर्ति, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाएं—विकास राणा के मेयर बनने के बाद इन सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास राणा जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे और नगर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करेंगे। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता देवी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विकास राणा एक सुलझे हुए, अनुभवी और जनप्रिय व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र का समग्र विकास होगा और नगर को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने महिलाओं और युवाओं से भी अपील की कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और विकास राणा को विजयी बनाएं। अंत में विकास राणा ने अपने संबोधन में कहा कि वे लगभग 25 वर्षों से राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन कभी चुनावी मैदान में नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि आज पहली बार वे हजारीबाग की जनता के सामने मेयर पद के लिए खड़े हुए हैं। पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने कीमती मत का प्रयोग करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वे हजारीबाग के विकास में अपना योगदान दे सकें। विकास राणा ने बताया कि उनका क्रम संख्या 5 है और उनका चुनाव चिन्ह “बेंच छाप” है। उन्होंने जनता से निवेदन किया कि बेंच छाप पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्यों सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य मो इज़हार अंसारी, सुनील शर्मा, रंजीत मेहता, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र मेहता, नईम राही, जिला कोषध्यक्ष मो अख्तर अंसारी, सतीश नारायण दास, सुधीर पांडे, आनंद सिंह, अजय कुमार, रामा सोनी, श्वेता दुबे, सुनीता देवी, दयानंद मेहता, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, मिडिया प्रभारी कैसर जमाल, इफ्तेखार अहमद, रामा सोनी, सुहेब खान, अब्दुल्ला खान, परवेज आलम, जीतेन्द्र ठाकुर,दीपक राय, अजय साव, संतोष कुमार, कुन्दन पाठक, संजय कुमार, मो रहबर, आजाद खान, सोनू,मेराज, बबलू दुबे, प्रशांत कुमार, बाबु विक्रम, आनंद सिंह और झा मु मो के कई नेता वा सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।



