छिंदवाड़ा

कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने ग्राम बाम्हनवाड़ा सुन्दर कॉलोनी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिन्दवाड़ा l चौरई बाम्हनवाड़ा कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने चौरई के ग्राम बाम्हनवाड़ा सुन्दर कॉलोनी में सोमवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी । जिसमें विभिन्न समस्याओं जैसे पीने के पानी , मंदिर ,खेल मैदान, आवास एवं पशु शैड आदि से संबंधित ग्रामीणों की समस्या सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण कर ग्रामीणों की समस्या हल करें । चौपाल में कलेक्टर हरेन्द्र नारायन के साथ बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अग्रिम कुमार, पी एच,ई विभाग के अधिकारी, चौरई एस, डी,एम,प्रभात मिश्रा, तहसीलदार, आराई , पटवारी, बाम्हनवाडा ग्राम पंचायत सरपंच गुलजारी चन्द्रवंशी , सचिव शिवकुमार वर्मा, खटकर ग्राम पंचायत सरपंच राकेश राय, सचिव देवीलाल वर्मा, संकुल प्राचार्य कलकोटी राजेश चन्द्रवंशी ,बाम्हनवाड़ा ग्राम कोटवार, पशु चिकित्सक डॉ . माराफे , पुलिस प्रशासन , पूर्व जनपद सदस्य संतोष पटेल मीडिया एवं ग्रामीणजन आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button