ललितपुर
सिद्धंनपुरा व नेहरू नगर के आवागमन का रास्ता रेलवे पर बंद करने का आरोप
आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। वर्षों पुराना आम रास्ता जो कि नेहरू नगर व सिद्धंनपुरा में रहने वाले लोगों को आवागमन के लिए सुलभ है को नियमों पर ताक पर रखकर रेलवे अधिकारियों द्वारा बंद करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत कर्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में डीएम ललितपुर व डीआरएम झांसी को 19 दिसम्बर को पत्र दिया गया था, जिसमें उन्होंने टीम बनाकर समस्या निस्तारण करने की मांग उठायी थी पर ध्यान दिये जाने की मांग उठायी है। आरटीआई कार्यकर्ता कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री समेत रेलवे के बड़े अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया कि ललितपुर के वार्ड नं. 1 सिद्धंनपुरा के लोगों को रेलवे स्टेशन जाने एवं रेलवे ब्रिज से आवागमन के लिए आम रास्ता वर्षों पुराना बना हुआ है, जो कि तीसरी लाइन बनाये जाने पर खोद डाली गयी। उक्त आम रास्ता पर टोटल सीमेंट, पिलर, गाटर डालकर बंद कर दिया गया है। जिसके सम्बन्ध में नई दिल्ली व डीएम को 16 दिसम्बर को शिकायती पत्र दिया गया, जिसमें डीएम ने 19 दिसम्बर को पत्र प्रेषित कराते हुये नेहरू नगर व सिद्धंनपुरा के लोगों की समस्या के लिए राजस्व विभाग, रेल विभाग की टीम बनाकर समस्या निराकरण करने की अपेक्षा की गयी। आरोप है कि डीआरएम झांसी द्वारा उक्त समस्या पर गौर नहीं किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री व रेलवे के आलाधिकारियों से जनहित में उक्त समस्या के निस्तारण की मांग उठायी है। पत्र पर कन्हैयालाल विश्वकर्मा, महेन्द्र प्रसाद पांचाल एड., इन्द्रपाल सिंह के हस्ताक्षर अंकित हैं।



