बरेली
जाट महा सभा समिति ने पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय चौधरी सत्य पाल सिंह मलिक को दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जाट महा सभा समिति बरेली की ओर से शुक्रवार को जाट भवन बिलवा पर माननीय पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय चौधरी सत्य पाल सिंह मलिक को श्रद्धांजलि दी। उनकी याद मे एक शोक सभा का आयोजन चौधरी राजेश सिंह मलिक “अध्यक्ष” जाट महा सभा समिति की अध्यक्षता मे की गई । सभा का संचालन चौधरी सुरेंद्र सिंह मलिक “महा सचिव” जाट महा समिति बरेली द्वारा किया गया । सभा की कार्यवाई शुरु करने के पूर्व 2 मिनट का मौन व्रत उनकी आत्मा की सुख शान्ति के लिए रखा गया इसके उपरांत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। चौधरी राजेश सिंह मलिक ने कहा कि चौधरी सत्य पाल सिंह मलिक के रुप मे हमने जाटों के एक महान नेता को खो दिया है । आज हम सब यहाँ एक महान आत्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए एकत्रित हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व मेयर डाक्टर आई एस तोमर साहब ने बताया कि चौधरी सत्य पाल मलिक का राजनीतिक जीवन बहुत ही प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में कार्य किया और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उनकी निष्पक्षता और ईमानदारी के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। सभा मे चौ0 धर्म पाल सिंह (का.का. अध्यक्ष), चौ.धर्मेन्द्र सिंह (उपाध्यक्ष), विपिन चौधरी (उप महा सचिव) ,चौ. मृगेंद्र सिंह एडवोकेट (विधि सलाहकार) चौ. प्रेम वीर सिंह, देवेंद्र सिंह ध्रुव चौधरी प्रधान प्रदीप सिंह जेडी चौधरी चौधरी राजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।



