बरेली
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली की पी एल वी/अधिकार मित्र द्वारा एक नाबालिग लड़की को उसके घर से मिलवाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : मैं ड्यूटी हेतु थाना किला जा रही थी तभी एक लड़की वर्षा पुत्री रंजीत निवासी अगरौली थाना जैतीपुर जिला शाहजहांपुर की रहने वाली किला फाटक के पास भटकती हुई बदहवास हालत रोती हुई मिली । मैने उससे पूछा कि बेटी कहां जाना है आपको तब मैं उसको अपने साथ थाना किला जहां पर मेरी ड्यूटी रहती है वहां लेकर गई। थाना किला के। प्रभारी को मैंने इस लड़की की जानकारी दी । और उसके घर पर फोन करवा कर उसके बाबा राम किशन पुत्र मुंशी को शाहजहांपुर से बुलवाया और पूरा वाकया बताया तब थाना किला की पुलिस की मौजूदगी में मेरे द्वारा लड़की को उसके बाबा और उसके परिजन को सुपर्द किया गया। लड़की नाबालिग थी। मेरे द्वारा उसके घर वालों को समझाया गया और इसका ख्याल रखने के लिए कहा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली की पी एल वी/ अधिकार मित्र श्रीमती सपना द्विवेदी जी की थाना किला प्रभारी ने इस कार्य के लिए बहुत सराहना की।



