विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल पाकुड़ में कार्यक्रम आयोजित
Program organized at Sadar Hospital Pakur on World Mental Health Day
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ व जिला स्वास्थ्य समिति पाकुड़ के संयुक्त तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में पाकुड़ सदर के सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने बताया कि आज के दिन 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम के उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्रयास किए जा सकें।और खुद के साथ अपने समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति एक साकारात्मकता पर ध्यान देने हेतु जागरूकता फैलाए। साथ ही मानसिक रूप से बीमार लोगों को किसी भी प्रकार के उनके अधिकार के लिए कोई कानूनी सहायता प्राप्त करना हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से या पैरा लीगल वॉलिंटियर्स से संपर्क करने को कहा।यदि आप किसी भी प्रकार की मानसिक या भावनात्मक समस्या से जूझ रहे हैं, जैसे चिंता, अवसाद (डिप्रेशन), या अन्य मानसिकता परेशानी विचार आ रहे हैं, तो आप सहायता के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।मानसिक चिंता के लिए भारत सरकार का टोल-फ्री टेली-मानस नंबर 14416 है। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकूमुद्दीन शेख ने बताया कि कैसे हम अपने मन को स्वास्थ्य रख सकते हैं। इसपर कहा कि हम अपने जीवन में तनाव मुक्त गतिविधि ,योग विशेषज्ञ से बात कर ,अपने भावनाओं पर नियंत्रण कर मन को स्वास्थ्य रख सकते है। डॉ मनीष कुमार ने कहा कि मन से स्वास्थ्य होना जरूरी है अपने समस्या को परिवार में शेयर कर अवसाद से बचे। कम या ज्यादा हम सब मानसिक रूप से बीमार है। समस्या से लड़ना सीखे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहे अपने बीमारी को न छुपाए की समाज किया बोलेगा विशेषज्ञ से परामर्श ले और तनाव मुक्त होकर एक बेहतर जीवन बिताए और समाज में मानसिक स्वास्थ्य रखने के प्रति जागरूकता फैलाए समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ अमित कुमार, डॉ प्रकाश मुर्मू एवं उपस्थित अन्य अधिकारी ने भी अपने अपने विचार को व्यक्त करते हुए मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहने को लेकर जागरूक की। मौके पर डालसा के कर्मी स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स खुदु राजवंशी, नीरज कुमार राउत समेत कई संख्या में लोग मौजूद रहे।



