गाजियाबाद

लोनी के धारीपुर में 33 केवी विद्युत लाइन का शुभारंभ

क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर बिजली सप्लाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी देहात के धारीपुर गांव क्षेत्र में 6 अप्रैल को बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में विधुत विभाग द्वारा एक अहम पहल की गई, जहां 33 केवी विद्युत लाइन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विधायक नंद किशोर गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने फीता काटकर इस  महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया।
यह परियोजना विधायक नंदकिशोर गुर्जर के प्रयासों से संभव हो पाई है, जिसके चालू होने से इस इलाके में बिजली आपूर्ति पहले से अधिक सुचारु और स्थिर होने की उम्मीद है। लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों को अब राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और इसका स्वागत किया। साथ ही, इस अवसर पर नागरिकों से बिजली की बचत करने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button