पुरानी साहेबगंज दुर्गा पूजा समिती ठाकुरवाडी ने मां दुर्गा के सप्तमी रूप मां कालरात्री का किया पूजन
Old Sahibganj Durga Puja Committee Thakurwadi worshipped Maa Kalratri, the seventh form of Maa Durga.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज के पुरानी साहेबगंज दुर्गा पूजा समिती ठाकुरवाडी ने मां दुर्गा के सप्तमी रूप मां कालरात्री का पूजन किया गया, इस अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा तट गंगेश्वर नाथ धाम घाट ओझा टोली से 501 कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाला गया। कलश शोभा यात्रा ठाकुरवाडी मंदिर से निकलकर ओझा टोली गंगा घाट पहुंचा जहां से कन्याओं ने कलश भरकर नगर भ्रमण किया कलश शोभा यात्रा पुरानी साहेबगंज, नया टोला, संत जेवियर स्कूल, बायसी स्थान होते हुऐ पुनः ठाकुरवाड़ीमंदिर पहुंचा. आपको ज्ञात हो की पुरानी साहेबगंज दुर्गा पूजा समिती ठाकुरबाड़ी वर्ष 1999 से लगातार पूजा करते आ रही है. सर्वप्रथम पूजा की शुरुवात चतुरानंद ओझा ने करवाया था जो आजतक लगातार ग्रामीणों व श्रद्धालुओं के सहयोग होता आ रहा है। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिती के अध्यक्ष संजय यादव, सचिव महेश तिवारी, कोषाध्यक्ष जय शंकर शाह, मुख्य यजमान शिवशंकर यादव, पुरोहित देव दुबे, बिनोद चौधरी, सुमित चौधरी, प्रिंस कुमार, रोहित चौधरी, चंदा गोंड, पूजा कुमारी, के साथ हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।



