राजस्थान

यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण वर्ग की बैठक हुई आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भुसावर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से संबंधित नए कानून के विरोध में सामान्य वर्ग सवर्ण समाज की एक बैठक 30 जनवरी, शुक्रवार को देर शाम 8 बजे सेठ गुजरमल धर्मशाला में आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नए UGC कानून को ‘काला कानून’ बताया और आगामी 8 फरवरी को कस्बे में शांतिपूर्ण रैली निकालते हुए उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया। सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि नया UGC कानून भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था, प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य और भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। उन्होंने तर्क दिया कि यह कानून योग्यता, परिश्रम और प्रतिभा के बजाय वर्गीकरण और असमानता को बढ़ावा देगा, जिससे लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। इसी कारण देशभर में इस कानून के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button