रामपुर शाहबाद

यूपीएससी परीक्षा पास कर शाहबाद की बेटी ने नाम रोशन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। शाहबाद से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां एक बेटी ने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास कर परिवार समेत शाहबाद का नाम रोशन किया है। नगर के मोहल्ला खटपुर के रहने वाले मंजू खां की बेटी गुलफिजा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 535वीं रैंक हासिल करते हुए अफसर बनने का सपना पूरा किया। सीमित संसाधनों के बावजूद गुलफिजा ने अपनी मेहनत और लगन से यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की। जिससे गुलफिजा के परिवार में खुशियों का माहौल है। माता पिता बेटी पर गर्व महसूस कर रहे है। आज गुलफिजा शाहबाद के क्षेत्रभर के साथ पूरे समाज के लिए एक मिसाल बन गई है कि अगर हौंसला और मेहनत हो तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। साधारण परिवार से आने वाली गुलफिजा के पिता मंजू खां किसानी का काम करते है। गुलफिजा बताती है कि उनके मन में शुरू से ही देश की सेवा करने का जुनून था। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने में उनकी बड़ी बहन के साथ माता पिता का बहुत बड़ा रोल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button