जालौन

हीरापुर में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती धूमधाम से मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। हीरापुर स्थित महात्मा ज्योतिराव फुले जूनियर हाई स्कूल में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उनके विचारों और योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य जीवाराम कुशवाहा ने कहा कि महात्मा फुले ने वर्ष 1848 में पुणे में बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोलकर नारी शिक्षा की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। साथ ही विधवाओं की देखभाल और उनकी सुरक्षा के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए, जो आज भी प्रेरणादायक हैं। इस दौरान शिक्षक शिवम कुमार प्रजापति, सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार शुक्ला, महेंद्र सिंह एवं राजीव कुमार कुशवाहा ने भी महात्मा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को भावपूर्ण बना दिया। माही गौतम, राधिका तिवारी, अंश पांचाल, सचिन कुमार, नैन्शी पाल, दिव्यांशी पाल, कशिश कुशवाहा, परी कुशवाहा और पलक कुशवाहा ने गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button