बागपत

बरनावा: धूमधाम से मनाया गया पूज्य संत डॉ. एम.एस.जी. का 58वां पावन अवतार माह भंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बरनावा/बागपत : उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की साध-संगत द्वारा डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र, बरनावा (बागपत) में पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (MSG) के 58वें पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में भंडारा, नामचर्चा एवं सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे श्रद्धा-भक्ति भाव से गुरु जी के पावन अवतरण दिवस को मनाया।

भजन, वचन और भंडारे से गूंजा डेरा परिसर

धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के जयघोष के साथ सत्संग की शुरुआत हुई। इसके पश्चात कविराज भाइयों ने पूज्य गुरुजी के पावन अवतार माह पर आधारित भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए –

  • “आज के दिन है खिली बहार, शाह MSG ने लिया अवतार”
  • “सतगुरु प्यारे का जन्म दिहाड़ा”
  • “अगस्त माह में लिया अवतार, जी आए रूहों का करने उद्धार”
    इन मधुर भजनों पर साध-संगत मंत्रमुग्ध हो उठी।

बड़े स्क्रीन पर सुनवाए गए गुरुजी के रिकॉर्डेड अनमोल वचन

साध-संगत को पूज्य गुरुजी के रिकॉर्डेड प्रवचन बड़ी-बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सुनवाए गए। पूज्य गुरुजी ने अवतार माह की बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए समाज को एकजुट रहने और बुजुर्गों-बच्चों के संबंधों को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
गुरुजी ने कहा, “बुजुर्गों को चाहिए कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा दें, तथा जीवन अनुभव साझा करें। वहीं बच्चों को भी बड़ों का सम्मान करना चाहिए और उनके अनुभवों को जीवन में अपनाना चाहिए।”

समाज सेवा पर आधारित डॉक्युमेंट्री और भजन प्रस्तुति

कार्यक्रम में ‘फूड बैंक’ सेवा पर आधारित एक प्रेरणात्मक डॉक्युमेंट्री भी प्रदर्शित की गई, जिसमें बताया गया कि डेरा श्रद्धालु सप्ताह में एक दिन उपवास रखकर बची खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को वितरित करते हैं।
इसके बाद नशा विरोधी अभियान के तहत गुरुजी द्वारा गाए गए दो प्रेरणात्मक गीत “मेरे देश की जवानी” और “आशीर्वाद माओं का” भी सुनवाए गए।

सेवा भाव और व्यवस्थाओं की मिसाल

भंडारे के बाद लंगर समिति के सेवादारों ने श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध बैठाकर प्रसाद भोजन वितरित किया।
ट्रैफिक समिति के सेवादारों ने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में सुव्यवस्थित ढंग से खड़ा कराया।
पानी समिति द्वारा जगह-जगह पेयजल स्टॉल लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं को नियमित अंतराल पर ठंडा पानी पिलाया गया।

मानवता भलाई कार्यों की अनुपम मिसाल – ट्राई साइकिल वितरण

डेरा सच्चा सौदा द्वारा संचालित 168 मानवता भलाई कार्यों में से 8वें कार्य ‘साथी मुहिम’ के अंतर्गत 7 दिव्यांग जरूरतमंद भाई-बहनों को ट्राई साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे कार्यक्रम को सेवा भाव की नई ऊंचाई प्राप्त हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button