पाकुड़

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

SFI workers pay tribute to Mahatma Gandhi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 30 जनवरी 2026 को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएफआई के तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में एसएफआई जिला सचिव कॉमरेड श्रीचरण कुनाई, जिला अध्यक्ष कॉमरेड अलफाज आलम, उप सचिव कॉमरेड अबुल बसर सहित कॉमरेड हैदर शेख, कॉमरेड साहिन अख्तर, कॉमरेड सोमू कुनाई, कॉमरेड रोकिया खातून, कॉमरेड टीना पाल एवं अन्य साथी उपस्थित रहे। मौके पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए सत्य, अहिंसा व भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button