अमरोहा
अमरोहा में थाने के सामने दो पक्षों में मारपीट
पति-पत्नी के विवाद में रिश्तेदारों में झगड़ा, दो गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला में गांव में मारपीट हुई और फिर थाने के सामने भी दो पक्षों में झगड़ा हो गया। यह घटना मंगलवार रात साढ़े ग्यारह बजे की है। गांव पपसरा खादर में पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाने के गेट पर फिर से दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।पुलिस कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को पकड़ा और हवालात में डाल दिया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि झगड़ा करने वाले सभी आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों पक्षों से दो लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।



