बरेली
SSP अनुराग आर्य ने UP-112 की 16 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर में आपातकालीन पुलिस सेवा को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसएसपी ऑफ़िस से UP-112 की 16 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, यूपी-112 के प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि इन नई गाड़ियों के शामिल होने से यूपी-112 की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। इमरजेंसी कॉल मिलते ही पुलिस टीम तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेगी, जिससे पीड़ितों को समय पर सहायता मिल पाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं नई गाड़ियां पुलिस प्रशासन के अनुसार, यूपी-112 में शामिल की गई ये सभी 16 नई गाड़ियां आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इन नई गाड़ियों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं, अपराध की घटनाओं, महिला सुरक्षा, मेडिकल इमरजेंसी और अन्य आपात परिस्थितियों में पुलिस की कार्रवाई और अधिक प्रभावी होगी।
एसएसपी ने बताया कि इन वाहनों के संचालन से शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी यूपी-112 की पहुंच और मजबूत होगी। दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी अब आपात स्थिति में तेजी से पुलिस सहायता मिल सकेगी।



