खैरथल

एडवोकेट नवल सिंह बने आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। आज़ाद समाज पार्टी ने एडवोकेट नवल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवल सिंह की नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वे पिछले लगभग दस वर्षों से आज़ाद समाज पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं।
यह नियुक्ति जयपुर में आयोजित पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान की गई, जहाँ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद और प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ढेनवाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नवल सिंह अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी को प्रदेश में और अधिक मजबूत करेंगे।यह जानकारी पार्टी की प्रदेश आईटी सेल कमेटी के सदस्य अनिल जोनवाल ने दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button