गाजियाबाद

शालीमार गार्डन में दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में नामजद आरोपी मानव पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी सेक्टर-2 राजेंद्र नगर को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने 7 फरवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मानव सर्राफ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि 8 फरवरी को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर डीएलएफ कट के पास सर्विस रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात पीड़िता से गौतमबुद्धनगर में एक निजी नौकरी के इंटरव्यू के दौरान हुई थी। वहीं से उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर लिया और लगातार संपर्क में रहा। बाद में उसने पीड़िता को अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में दुष्कर्म का एक अन्य मुकदमा भी पहले से दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button