बरेली

तौकीर के करीबी आरिफ की मार्केट पर चला बुलडोजर

भारी पुलिस फोर्स तैनात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । 26 सितंबर को हुए बवाल का साजिशकर्ता मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में बंद है। उसके करीबियों पर अब फिर से कार्रवाई शुरू हो गई है। मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। शनिवार सुबह 11 बजे बीडीए ने पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर क्षेत्र में उसकी दो संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी।
शनिवार सुबह बीडीए की टीम अवैध निर्माण ढहाने पहुंची, इससे पहले बारादरी थाना पुलिस ने पूरे क्षेत्र को पहले ही चारों ओर से घेर लिया था। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। सीओ ने माइक लेकर लोगों को यहां से दूर रहने का निर्देश दिया ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने बताया कि आरिफ ने जगतपुर में दो मंजिला मार्केट और पीलीभीत बाईपास पर बने कपड़ों के शोरूम का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए कराया था। पूरे परिसर में जिम, होमडेकोर सेंटर और कई दुकानों का संचालन चल रहा था। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद बीडीए ने पहले 11 अक्तूबर को दोनों परिसरों को सील किया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button