गाजियाबाद

अंकुर विहार थाना क्षेत्र में दो वाहन चोरी 

बाइक और ई-रिक्शा लेकर फरार बदमाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : अंकुर विहार थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। बदमाशों ने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा चोरी कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना में कौशल कुमार पुत्र गजराज, निवासी संस्कृत वाटिका, एसएल वेद विहार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या डीएल 5 एस सी आर 4740 उनके फ्लैट ए-88, संस्कृत वाटिका के नीचे खड़ी थी। 17 फरवरी 2026 को अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए। पीड़ित ने तुरंत 112 डायल और थाना पुलिस को सूचना दी। कौशल कुमार ने बताया कि यही बाइक उनके आवागमन का मुख्य साधन थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना में शाहिद पुत्र रफीक, निवासी मुस्तफाबाद गोकुलपुरी, दिल्ली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका ई-रिक्शा संख्या डीएल 5 ईआरबी 1174 एक फरवरी को दिल्ली दयालपुर से सवारी लेकर सभापुर पुस्ता स्थित सम्राट मैरिज होम, लोनी आया था। सवारी के बाहर न आने पर जब वह अंदर देखने गया, तो बाहर आकर देखा कि ई-रिक्शा गायब था। सीसीटीवी कैमरे की जांच में दो व्यक्ति रिक्शा ले जाते हुए दिखाई दिए हैं।
पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button