झुंझुनू
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से सुरेश मीणा किशोरपुरा ने की मुलाकात
किशोरपुरा में रोड़वेज सेवा शुरू करवाने के लिए जताया आभार गांव में पांच-पांच रोडवेज अनूठी सौगात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। आदिवासी नेता एवं समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने सरकार के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। किशोरपुरा गांव में एक के बाद एक सरकारी रोड़वेज शुरू करवाने के लिए उपमुख्यमंत्री का सुरेश मीणा के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने स्वागत सत्कार कर आभार जताया। गौरतलब है कि डिप्टी सीएम के सहायक देवेंद्र सिंह के प्रयासों से पिछले काफी समय से गांव में रोड़वेज बसों का संचालन हो रहा है। गांव में अब 5 रोड़वेज बसे आ रही हैं। जिनमें एक रोडवेज सुबह 5:30 बजे जयपुर दूसरी 6:00 बजे फिर जयपुर तीसरी राजगढ़ चूरू के लिए नीमकाथाना से सुबह 9:30 बजे किशोरपुरा आगमन चौथी बस सुबह 10:15 बजे गुढ़ा होते हुए जयपुर और पांचवीं दोपहर 2:45 बजे किशोरपुरा से जयपुर इस मौके पर भाजपा नेता कुबेर सिंह सहित कई वरिष्ठ लोग मौजूद थे।



