साहेबगंज

सेंट जेवियर स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह आयोजित, सांसद विजय कुमार हसदा बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

Annual cultural function organised at St. Xavier's School, MP Vijay Kumar Hasda attended as the chief guest

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज।राजमहल लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये सांसद विजय कुमार हसदा ने सोमवार को साहिबगंज जिले के कोटालपोखर स्थित Saint Xavier’s School, Kotalpokhar परिसर में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रमों में अनुशासन, परिश्रम और सृजनात्मकता की स्पष्ट झलक देखने को मिली। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने भी छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। अपने संबोधन में सांसद हसदा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का समावेश विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक होता है। सांसद ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करता रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button