शामली

लाइनमैन पर हमले का खुलासा, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
  चौसाना। बीतें 11 जून की रात्रि में पेट्रोलिंग कर रहे खोडसमा बिजली उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन के साथ मारपीट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चौसाना बिजलीघर के लाइनमैन को गिरफ्तार किया है। मुख्यारोपी ने पुलिस को बताया कि शोभाराम ने मुझे खोड़समा से हटवा दिया था जिस कारण हमला किया।दो अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खोड़समा से अजीजपुर मार्ग पर बीते 11 जून को लाइन खराब होने पर खोडसमा बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन शोभाराम अपने दो अन्य साथियों के संग पेट्रोलिंग को निकले थे।तभी रास्ते में तीन अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावर सभी फरार हो गए थे।बारह जून को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया था।जिसकी जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित से वार्ता करते हुए जांच की ,जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्यारोपी ललित निवासी अब्दान नगर को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शोभाराम ने जानबूझकर शिकायत करते हुए मुझे खोडसमा बिजली घर से हटवा दिया था।जिस कारण रंजिश पैदा हो गई।मौका मिलते ही हमला किया। पुलिस ने मुकदमे में बेलेबल धाराओं के कारण मौके से जमानत दे दी,जबकि शांतिभंग में चालान कर दिया । वही दूसरी और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
उधर अवर अधियंता आजम अकबर का कहना है कि मामला जानकारी में आया है।आरोपी लाइनमैन के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा।
जांच के दौरान आपसी रंजिश सामने आई है । मुख्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए काम कर रहे है। आरोपी व्यक्ति चौसाना के बिजलीघर पर तैनात है।
संदीप यादव,चौकी प्रभारी चौसाना।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button