पाकुड़
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, सामाजिक सद्भाव बैठक में हुए शामिल
Chief Minister Hemant Soren reached his ancestral village Nemra and participated in the social harmony meeting.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस दौरान वे गांव में आयोजित एक पारंपरिक सामाजिक सद्भाव बैठक में सम्मिलित हुए। नेमरा आगमन पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का परंपरा के अनुरूप हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के नेमरा पहुंचने पर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर सामाजिक एकता एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।



