उत्तरकाशी

शिवबारात से शिवमय हुआ उत्तरकाशी , उमड़ा आस्था का सैलाब

रामलीला मैदान से शुरू हुई शिव-पर्वती बारात की झांकी भक्तों का शिव तांडव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव बारात में आस्था जनसैलाब उमड़ पड़ा।
रामलीला मैदान से शिव-पर्वती की बारात की झांकी शुरू होकर, यह भव्य शोभायात्रा उत्तरकाशी के विभिन्न मार्ग से गुज़रते हुए विश्वनाथ मंदिर में संपन्न हुई । पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच रांसो और तांदी नृत्य किया, जिससे पूरा शहर शिवभक्ति के जयकारों से गुँजायमान रहा।
रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव बारात में उत्तरकाशी के गंगा घाटी व यमुना घाटी की संस्कृति की झलक भी सड़कों देखने को मिली। शिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात में सम्मिलित होने आये विभिन्न राज्यों से आये मेहमानों को विश्वनाथ मंदिर के संचालकों की ओर से पगड़ी भी पहनाई गई। इसके साथ ही बारात में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुये । उत्तरकाशी के प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर में सुबह चार बंजे से जल चढाने वाले भक्तों की लाइन देखी गयी । इस में पुरुष ,महिलाओं के साथ ही युवाओं व बच्चों में भी खासा उत्साह दिखाई पड़ा । घंटो के इंतजार के बाद शिवलिंग पर जल चढाने व भगवान विश्वनाथ के दर्शन से लोग खासे प्रसन्न दिखे । नगर में विभिन्न जगह शिवबारात की शोभा यात्रा के स्वागत में जगह जगह पर प्रसाद वितरण का आयोजन नगरवासियों द्वारा किया गया था ।विश्वनाथ मंदिर के मंहत अजयपुरी शिवबारात के मुख्य आयोजक की भूमिका में थे । उत्तरकाशी नगर के गोपेश्वर महादेव मंदिर , गंगामंदिर मणिकर्णिका घाट, रूदेशवर मंदिर , केदारेश्वर मंदिर ,नागेश्वर मंदिर नाकुरी , तामेश्वर मंदिर दिखोली धौतरी में भक्तों की भीड़ दिखी । तामेश्वर मंदिर में जल चढा़ने हेतु भक्त रात्रि में मणिकर्णिका घाट उत्तरकाशी से जल लेकर 40किमी पैदल यात्रा कर दिखोली धौंतरी पहुच कर जल चढा़या ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button