बरेली

माघ मेला के अवसर पर चलेगी कासगंज-झूसी माघ मेला विशेष गाड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 00501 कासगंज-झूसी माघ मेला विशेष गाड़ी 28, 29 एवं 30 दिसंबर, 2025 को निम्नवत समय सारणी के अनुसार संचालन किया जायेगा।
00501 कासगंज-झूसी विशेष गाड़ी कासगंज से 15.00 बजे, बदायूं से 15.50 बजे, बरेली सिटी से 17.00 बजे, इज्जतनगर से 17.30 बजे, भोजीपुरा से 18.10 बजे, पीलीभीत से 19.00 बजे, पूरनपुर से 19.40 बजे, मैलानी से 20.45 बजे, लखीमपुर से 21.27 बजे, सीतापुर से 22.20 बजे, बुढ़वल से 23.55 बजे, गोण्डा से 01.05 बजे, बस्ती से 02.20 बजे, गोरखपुर से 04.10 बजे, देवरिया से 05.05 बजे, भटनी से 05.30 बजे, बेल्थरा रोड से 06.05 बजे, मऊ से 06.50 बजे, औड़ीहार से 07.55 बजे, वाराणसी सिटी से 08.55 बजे, वाराणसी जं0 से 09.15 बजे, बनारस से 09.35 बजे, माधोसिंह से 10.20 बजे, ज्ञानपुर रोड से 10.40 बजे प्रस्थान कर झूसी 11.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 14 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित 16 कोच लगाये जायेंगे। इस गाड़ी में सभी कोच अनारक्षित होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button