बेतुल
बैतूल सारणी आधार कार्ड सुधार कार्य शुरू, आमजन को मिली राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल सारनी। लंबे समय से बंद पड़े आधार कार्ड सुधार कार्य के कारण आमजन परेशानियों का सामना कर रहे थे। आवश्यक दस्तावेज़ों में त्रुटि सुधार नहीं होने से नागरिकों को शासकीय योजनाओं के लाभ लेने में भी दिक़्क़तें आ रही थीं।अब प्रशासन की पहल से शासकीय बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, सारनी में आधार कार्ड सुधार का कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। इस सुविधा के शुरू होते ही नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। लोग अब आसानी से अपने आधार कार्ड में आवश्यक सुधार करवा सकेंगे।लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे नागरिकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए संतोष व्यक्त किया। आधार कार्ड सुधार केंद्र शुरू होने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। नागरिकों ने इसे आमजनहित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे सुधार कार्यों के लिए अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।प्रशासन द्वारा यह कदम आम लोगों को मूलभूत सेवाओं से जोड़ने की दिशा में सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।
इनका कहना है कि
आधार कार्ड सुधारक केंद्र के लिए स्कूल का एक कच्छ दिया गया है अन्य स्कूल के बच्चे व आम जन के आधार कार्ड में त्रुटि सुधारक कार्य में कोई दिक्कत न हो इसका समय समय पर जाकर हमारे द्वारा ध्यान दिया जा रहा है
शासकीय बालक उच्चतरीय माध्यमिक शाला प्राचार्या सरीता झारबडे



