साहेबगंज

iRAD/eDARपोर्टल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

One day training programme on iRAD/eDAR portal organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज समाहरणालय स्थित NICकार्यालय साहिबगंज में आज iRAD/eDAR पोर्टल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी डाटा प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा पीड़ितों को शीघ्र मुआवज़ा उपलब्ध कराना था।कार्यक्रम के दौरानiRAD/eDARपोर्टल के माध्यम से दुर्घटना से संबंधित सूचनाओं की समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने,eDARप्रणाली के जरिए पीड़ितों को शीघ्र मुआवज़ा दिलाने की प्रक्रिया तथा समन्वित कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।साथ ही, एल्कोहल ब्रेथ एनालाइज़र मशीन के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की विधि, Hit and Runमामलों के प्रभावी प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश तथा Good Samaritanनेक नागरिक से जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।इस अवसर पर मुख्यालयDSPविजय कुमार कुशवाहा,iRAD/eDARमैनेजर मनोज कुमार,NIC साहिबगंज के प्रतिनिधि एवं विभिन्न थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम,त्वरित एवं पारदर्शी डाटा प्रबंधन तथा सड़क सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button