गोड्डा

गोड्डा शहर में तीज त्यौहार को लेकर मंदिर और घर में रही रौनक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोड्डा शहरी क्षेत्र में तीज त्यौहार को लेकर मंदिर और घरों में रौनक रही। तीज पर्व पर सुबह में सवेरे नींद से जगने के उपरांत घर-घर में महिलाओं की ओर से साफ सफाई का इंतजाम किया गया। इसके बाद स्नान ध्यान करने के उपरांत पारंपरिक लिबास एवं जेवर जेवरात व आभूषण पहनकर पूजा सामग्री लिए मंदिर की ओर प्रस्थान करते हुए देखा गया। तीज पर्व पर सैकड़ो महिलाओं की ओर से मुख्य तौर पर शिवपुर मंदिर, शनि मंदिर एवं अन्य महादेव मंदिरों में पूरी आस्था के साथ पूजा अर्चना किया गया। इस क्रम में महिलाओं की ओर से सुहाग के दीर्घायु की कामना बाबा भोलेनाथ से की गई। तीज पर्व को लेकर एक दिन पूर्व शहर के मुख्य बाजारों में पूजा सामग्री खरीदने को लेकर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button