गाजियाबाद

गाजियाबाद साइबर सेल की कार्रवाई

हर्ष तोमर को ठगी के 1,39,100 रुपये कराए वापस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के साइबर सेल थाना टीला मोड़ पुलिस टीम ने साइबर ठगी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित हर्ष तोमर निवासी इंद्रप्रस्थ कालोनी, टीला मोड़ के 1,39,100 रुपये वापस कराए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर्ष तोमर के साथ यूंपीआई (UPI) पेमेंट के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की गई थी। इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद साइबर सेल थाना टीला मोड़ की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 03 मार्च 2026 को पीड़ित की पूरी ठगी की गई धनराशि 1,39,100 रुपये वापस करा दी गई।
साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत की सांस मिली। स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button