गोड्डा
महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन का मनियामोर में स्वागत अभिनन्दन
जनता की समस्याएं सुनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
समाधान का दिया भरोसा कहा, यविकास रुकेगा नही
महागामा। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन का वार्ड संख्या-13 स्थित मनियामोर पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने फूल-माला पहनाकर एवं जोरदार स्वागत के साथ नव निर्वाचित अध्यक्ष के प्रति अपना विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान प्रबोध सोरेन ने वार्ड संख्या-13 के नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। स्थानीय लोगों ने सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी कई समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा। नगर अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्य निरंतर जारी रहेगा। “अभी केवल उपाध्यक्ष का चुनाव होना शेष है, बाकी विकास कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। महागामा का विकास किसी भी परिस्थिति में रुकने नहीं दिया जाएगा,” उन्होंने कहा। प्रबोध सोरेन ने यह भी भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में किसी भी गरीब, जरूरतमंद या आम नागरिक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ लोगों तक पहुंचाया जाएगा तथा हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर अध्यक्ष से बड़ी उम्मीद जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में वार्ड संख्या-13 सहित पूरे महागामा नगर पंचायत में तेजी से विकास होगा। मनियामोर में आयोजित यह कार्यक्रम जनविश्वास, संवाद और विकास के संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया।क्षेत्र में प्रबोध सोरेन के लगातार जनसंपर्क एवं समस्याओं के समाधान को लेकर जनता में सकारात्मक माहौल और नई उम्मीद देखी जा रही है। मौके पर सभी वार्ड संख्या 13 के मोहल्ला वासी एवं अजय शाह आदि उपस्थित थे।




