शामली
शातिर चोर गिरफ्तार लाखों रुपए कीमत के चार मोबाइल बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गंगेरू मार्ग से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से लाखों रुपए कीमत के चार मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कस्बे के गंगेरू मार्ग पर यूनिक इंटर कॉलेज के निकट एक चोर चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर यूनिक इंटर कॉलेज के पास खड़े एक संदिग्ध युवक की घेराबंदी करते हुए हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने पकड़े गए शातिर चोर के कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपए कीमत के चार मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोर ने बताया कि उसने एक मोबाइल कस्बे के मोहल्ला खेल व तीन मोबाइल अलग-अलग स्थानों से चोरी किए हैं।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए शातिर चोर ने अपना नाम नवीन पुत्र महिपाल निवासी मोहल्ला शेखजादगान निवासी कांधला बताया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पकड़ा गया चोर शातिर किस्म का चोर है। पकड़े गए चोर के खिलाफ पहले भी चार मुकदमे पंजीकृत हैं। पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

