FCI के सरकारी राशन की कालाबाजारी करते माफिया लोगों को आते देख 7 बोरे सरकारी राशन छोड़कर भागे…
पुलिस जांच में जुटी....

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़ – हापुड में सरकारी राशन पर राशन माफिया का डाके से प्रशासन बेखबर । सरकारी संस्था FCI के गोदाम से निकले चावल के ट्रकों से राशन चोरी की घटना आई सामने । सरकारी राशन लदे ट्रक से देर रात बीच सड़क पर उतारे जा रहे थे सरकारी राशन के कट्टे। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी राशन माफिया मौके से फरार हो गए और सड़क किनारे सरकारी राशन चावल के 7 कट्टे छोड़ कर भाग गए । लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी लेकिन मौके पर पहुंचे हापुड नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद पांडे ने दो घंटे तक इंतज़ार करते हुए कई बार आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का इंतजार किया जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे । अब आपूर्ति विभाग मामले की जांच कर रहा है । पहले भी राशन माफिया से सरकारी राशन के 8 ट्रक पकड़े जा चुके हैं ।हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर देर रात में राशन माफिया राशन की कालाबाजारी करते हैं ।



