जामताड़ा

जामताड़ा में धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, किसानों को लैंपस से टैग करने का निर्देश

Deputy Commissioner Ravi Anand chaired a meeting regarding paddy procurement in Jamtara, with instructions to tag farmers with LAMPS.

 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने जिले में धान अधिप्राप्ति की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को लैंपस से टैग किया जाए ताकि उन्हें धान बेचने के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता या बिचौलियों की दखलंदाजी न होने पाए। उपायुक्त ने अधिप्राप्ति केंद्रों के रूप में लैंपस चयन और राइस मिलों की टैगिंग से जुड़ी रिपोर्ट शीघ्र विभाग को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर दिया कि धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button