ललितपुर

विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में माधव बस्ती चांदमारी पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक झांसी विभाग मनोजजी एवं अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवा राजे बुन्देला रहीं। कार्यक्रम में श्रीश्री 1008 कृष्ण गिरी महाराज एवं 1008 भावनानंद गोस्वामी, चित्रलेखा ब्रह्माकुमारी आश्रम भी मंच पर उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक मनोजजी ने सभी हिन्दुओं को एकजुटता से रहने का संदेश दिया और संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पंच परिवर्तन जैसे कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक सद्धभाव, पर्यावरण संरक्षण, स्व का भाव स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया, शिवा राजे बुन्देला ने अपने आजस्वी विचार व्यक्त कर सभी को हिदुत्व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक वीरसिंहजी, नगर प्रचारक सुनील, जितेन्द्र वैध, सन्मति सर्राफ, संजीव जैन, मुन्नालाल जैन, डा.एस.पी.पाठक, बी.के. पाल, राहुल मोदी, पं.रविकान्त तिवारी, कुन्जबिहारी शर्मा, सजन कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार, अवधेश, सी.एल. पाल, कौशल किशोर गोस्वामी, बालकृष्ण तिवारी, विनोद विश्वकर्मा, सन्तोष चौरसिया, विजय सचान, बृजबिहारी, कृष्णकान्त, सोनू कुशवाहा, रामनिवास, रामप्रकाश, एस.एस.परमार, सुरेश पटैरिया, रूपेश सोनी, प्रतिज्ञा मालवीय, सपना गोस्वामी, आशा कांकर, श्रीमति शिल्पा वैध, नीलम नामदेव, ऋतु तिवारी, रूबी कुशवाहा, लक्ष्मी देवी, संध्या पटैरिया, राजेश तिवारी, मीना बाल्मीकि, कन्हैया कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन मधुरिमा तिवारी ने व संयोजक के.एल. मालवीय ने आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button