ललितपुर

आठ नदियों किनारे रौपे जायेंगे दो लाख से अधिक पौधे

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की मासिक बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ शिरीन द्वारा बैठक का शुभारम्भ किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की 14 मई को हुई बैठक में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन को दिए गए निर्देशों के क्रम में नदियों किनारे तथा एक्सप्रेस वे के किनारे पौधारोपण का अभियान चलाया जाना है ा उक्त के क्रम में चिन्हित जनपद की 8 नदियों (बेतवा, जामनी, बंडई, धसान, ओड़ी, सहजाद, उटारी, एवं रोहिणी) के किनारे वन विभाग द्वारा 2 लाख से अधिक पौधे रोपे जायेंगे तथा ग्राम विकास विभाग द्वारा जिन नदियों का पुनरोद्धार किया गया
है उनके किनारे भी वृहद पौधारोपण कराया जाए द्य बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे 22 जून तक गड्डा खुदान की सूचना तथा नदियों के समीप वृक्षारोपण स्थल की रिपोर्ट जीपीएस रीडिंग एवं रौपित की जाने वाली पौधों की संख्या के साथ प्रभागीय निदेशक कार्यालय में सूचना उपलब्ध करायी जाए, यदि कोई विभाग अन्य कार्यदायी संस्था से वृक्षारोपण कार्य करा रही है तो उससे सहमति पत्र अवश्य प्राप्त कर सूचना प्रेषित करें। प्रभागीय निदेशक द्वारा बताया कराया गया कि शासन के निर्देशानुसार जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कराया जायेगा। बैठक का संचालन प्रभागीय वनाधिकारी डॉ शिरीन द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उपायुक्त श्रम रोजगार आर के यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय सचान, अधिशासी अभियंता जल निगम संजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई पवन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तिआज अहमद, परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button