जामताड़ा

सेंदरा में जर्जर आवास को ध्वस्त करने के क्रम में एक युवती घायल

A young woman was injured during the demolition of a dilapidated house in Sendra.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत कनकनी कोलियरी में जर्जर आवास को ध्वस्त करने के क्रम में एक युवती घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा जेसीबी मशीन से पुराने व जर्जर आवास को गिराया जा रहा था, उसी दौरान पास में मौजूद युवती के पैर पर लंबा लोहे का एंगल गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि जिस आवास को तोड़ा जा रहा था, वह वार्ड संख्या सात के निर्वतमान पार्षद नंद दुलाल सेन गुप्ता का पुराना कार्यालय था। आवास काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था और गिरने की स्थिति में था।नंदू के आग्रह पर बीसीसीएल प्रबंधन ने उस भवन को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ध्वस्तीकरण के दौरान युवती वहां ईंट चुनने के उद्देश्य से पहुंची थी।जेसीबी मशीन के संचालन के दौरान अचानक एक भारी लोहे का एंगल उछलकर उसके पैर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आवास पहले बीसीसीएल का क्वार्टर था, जिसे कई वर्ष पूर्व वार्ड सात के पार्षद नंदू दुलाल सेन गुप्ता के कार्यालय के रूप में आवंटित किया गया था। समय बीतने के साथ भवन धीरे-धीरे खस्ताहाल हो गया और उसका उपयोग बंद कर दिया गया। खाली पड़े भवन में नशेड़ियों और जुआरियों का जमावड़ा लगने लगा था। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए वार्ड संख्या सात के निर्वतमान पार्षद नंद दुलाल सेन गुप्ता ने क्षेत्र की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आवास को ध्वस्त करने का निर्णय लिया था। हालांकि ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की चर्चा भी क्षेत्र में है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह के कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया जाए ताकि ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button