हजारीबाग

हुरूहुरू में कुएं से युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका।

परिजनों का हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरूहुरू मोहल्ले में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक सुनसान पड़े कुएं से युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि कुएं में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत बड़ा बाजार थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान हुरूहुरू निवासी लालू यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंका गया है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।बड़ाबाजार थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी। फिलहाल हुरूहुरू क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button