Uncategorized

लोनी में निकली अखंड भारत संकल्प यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी। अखंड भारत संकल्प समिति द्वारा रविवार को अखंड भारत संकल्प यात्रा निकाली गई।सैकड़ो कार्यकर्ता भगवा झंडों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत टीला शहबाज़ गांव से हुई, जो बंथला गांव, बागराणप, लोनी तिराहा, राशिद गेट खन्ना नगर होते हुए गढ़ी जस्सी गांव में पहुचकर संपन्न हुई।

यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक अशोक कृष्ण ठाकुर जी महाराज ने किया।उन्होंने कहा कि अखंड भारत आज समय की जरूरत है।उन्होंने कहा कि हमारा देश कोई धर्मशाला नहीं है जहा बंगलादेशी और रोहिंग्या आकर बस जाए। उन्होंने अयोध्या में हुए राम मन्दिर निर्माण को एकजुटता का परिणाम बताया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने “अखंड भारत” को लेकर जोरदार नारेबाजी की और मांग रखी कि जैसे पहले देश का बंटवारा हुआ था, वैसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में न होने पाए।

यात्रा के दौरान बज रहे भक्ति एवं राष्ट्रभक्ति गीत लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।

इस मौके पर नवनीत, नितिन शर्मा, सतीश गुर्जर, सुमित शर्मा, सुनील शर्मा, विक्रम गुर्जर, गौरक्षक रवि धामा, विकास भाटी, भोला गुर्जर, विनोद कश्यप, विनोद शर्मा, मोहित धामा, पवन धामा, रविन्द्र, राजेश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर यात्रा को सफल बनाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button