सिंगरौली

फील्ड वर्कशाप जयंत से पार किया गया अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखा 16 नग ड्रम में भरा तेल (Burnt Oil) सहित ट्रक जप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निदेश व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार प्रजापति की सतन् निगरानी, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि सुधाकर सिंह परिहार की पुलिस टीम द्वारा फील्ड वर्कशाप जयत से पार किया गया अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखा 18 नग ड्रम में भरा तेल (Burnt Oil) सहित ट्रक जप्त किया गया है।
दिनांक 21.03.2026 को फरियादी राम सिंह पटेल पिता  अमर सिंह पटेल उम्र-38 वर्ष निवासी मकान नं0-1878/1780 शिवनगर रीवा कालोनी रामपुर जबलपुर म०प्र० हाल-किराये का मकान सरसवाहलाल जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म०प्र० का रिपोर्ट लेख कराये कि दिनांक 21.03.2026 के करीबन 02.00 बजे फील्ड वर्कशाप से वाहन क्र० एम०पी०-66-जी-2268 से चालक अनिल कुमार वैश्य द्वारा 16 नग ड्रम में भरा जला हुआ तेल (Burnt Oil) लोड कर वेश वर्कशाप लेकर जाना था, जो वेस वर्कशाप न ले जाकर अन्यत्र कही लेकर जाकर बिक्री कर दिया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्र0-121/16 धारा 316(2), 316(3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना 16 नग ड्रम में भरा हुआ तेल (Burnt Oil) मय वाहन एम०पी०-66-जी 2268 कुल कीमती 11,28,000 को सीएमपीडीआई के पास से जप्त किया जाकर सुरक्षार्थ चौकी जयंत में खड़ा कराया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विध्यनगर निरी० अर्चना द्विवेदी चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि० जीवेन्द्र मिश्रा, प्र०आर०-सुबोध तोमर, धीरेन्द्र अहिरवार, सिरदेलाल उईके आर०-प्रकाश सिंह. प्रदीप राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button